फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thunderstorm Kullu: कुल्लू में अंधड़ ने बरपाया कहर, कई स्कूलों और घरों की छतें उड़ीं, बागवानी को नुकसान

Mon, 30 May 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू में अंधड़ ने खूब कहर बरपाया। धूल भरी आंधी चलने से शहर के कई भागों में बिजली भी गुल हो गई। अंधड़ से कई भागों में प्लम, सेब व अन्य फलों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
कुल्लू में अंधड़ ने बरपाया कहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अंधड़ चलने से कुछ देर के लिए जनजीवन ठहर गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर पड़े और टहनियां गिर गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। जिले के निचले क्षेत्रों में भी अंधड़ ने तबाही मचाई। यहां पर भी स्कूली व घरों के छतों के उड़ने की सूचना है। कारोबारी, हेमंत ठाकुर, सागर चंद व सुरेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से कामकाज ठप हुआ। अंधड़ से जगह-जगह पर बिजली के तार टूट गए। इससे शहरी क्षेत्रों में तीन घंटे तक अंधेरा पसरा रहा, जबकि कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। सरकारी कार्यालय समेत रेहड़ी-फड़ी की छत को नुकसान पहुंचा और तिरपालें भी हवा में उड़ गई। दस मिनट के अंधड़ में मिट्टी हवा में उड़ती रही, जबकि सड़कों पर यातायात कुछ देर के लिए थम गया। 

विज्ञापन


कुल्लू शहर समेत संपूर्ण जिले में सोमवार शाम के समय अचानक तेज हवाएं चली, जिससे शहरवासी भी सहम गए। ऊझी घाटी के हलाण-दो में  कार पर बड़ा विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया, जबकि कुल्लू में कार और स्कूटी पर पेड़ की टहनी गिरी। उपायुक्त कार्यालय की छत पर पेड़ की टहनी गिरी। कुल्लू के अस्पताल मार्ग पर सड़क किनारे सजी रेहड़ी-फड़ी की छतें भी अंधड़ से उड़ गई और तिरपाल भी दूर जाकर पहुंची। हालांकि अंधड़ से कोई जानमाल की सूचना नहीं हैं। कुल्लू शहर में अंधड़ रुकने के बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी बिजली बहाली के लिए फिल्ड में उतरे। तारों को दुरुस्त करने में काफी समय लगा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली बोर्ड ने आपूर्ति को बहाल किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाने के आदेश विभागों को दिए हैं।

अंधड़ से पेड़ों से गिरे सेब
ऊझी घाटी में सोमवार शाम को अंधड़ ने कहर बरपाया। अंधड़ के कारण कई इलाकों में सेब के पेड़ों से फल गिर गए हैं। इससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा। हलाण-दो पंचायत के गांव शिला में एक कार पर भी विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे वाहन मालिक को भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि इस वर्ष घाटी में सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद है। जिले में सोमवार शाम करीब 4:00 बजे मौसम ने करवट बदली। अंधड़ के साथ जमकर बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही देर के लिए हुई, लेकिन इससे भारी नुकसान हुआ। घंटों तक मनाली शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। हलाण-दो पंचायत में एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क किनारे खड़ी एक कार, स्कूटी पेड़ की चपेट में आ गए। इससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उधर, अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बगीचों में सेब के फल भी जमीन पर गिर गए हैं। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बारिश से घाटी में अधिक नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें