फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकलिंग का रोमांच: अंडर-14 में शिमला से सहर्ष प्रथम, आठ राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Sat, 16 Sep 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल-स्पीति के बरबोग में दो दिवसीय ग्रे घोस्ट एमटीबी साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शनिवार को प्रतियोगिता के अंडर-14 में शिमला के सहर्ष वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
साइकलिंग का रोमांच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के बरबोग में दो दिवसीय ग्रे घोस्ट एमटीबी साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शनिवार को प्रतियोगिता के अंडर-14 में शिमला के सहर्ष वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। शिमला के ही आराध्य वर्मा दूसरे और उत्तराखंड के अश्विन राठौर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया।

विज्ञापन


साइकलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा असम, मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि लाहौल-स्पीति में ऐेसी प्रतियोगिता से देश की साइकलिंग प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिलेगा। वहीं, युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति फिट रहने और पर्यावरण को बचाने का संदेश लोगों तक जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ने बताया कि प्रतियोगिता में दो कैटेगरी में रेस आयोजित की जा रही है। इसमें एक्सीएम क्रॉसकंट्री मैराथन बरबोग, लपचंग, छेलिंग, यूरनाथ, केलांग, बिलिंग, ग्वाजंग पुल व कारदंग और बरबोग तक है जो करीब 25 किलोमीटर की है। इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें