हिमाचल की गोबिंद सागर झील में मंगलवार दोपहर एक नाव पलट गई। नाव में सवार चारों स्थानीय युवक झील में गिर गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया है, दो अभी लापता हैं, जबकि एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। बुधवार को गोताखोरों की मदद भी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार गोबिंद सागर झील में वोटिंग करने के लिए चारों स्थानीय युवक खुद ही नाव लेकर झील में उतर गए। झील के मध्य में जाने पर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और चारों युवक गहरे पानी में समा गए। एक युवक ने तैरकर जान बचा ली, लेकिन अन्य तीन युवक तैरना नहीं जानते थे।