फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर को सेवा विस्तार, तीन साल के लिए फिर मिली नियुक्ति

Sat, 30 Jan 2021 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर को फिर नियुक्ति मिल गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें आगामी तीन साल के लिए सेवा विस्तार दे दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता संजय गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी को महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


अब डेजी ठाकुर को फिर से तीन साल के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया है। गौरतलब है डेजी ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दी थी। एक्सटेंशन देने या किसी अन्य नेत्री को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाए जाने की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय के पास लंबित थी। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभी निर्णय नहीं लिया था।

इस वजह से 16 जनवरी से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति तीन साल के लिए की जाती है। आमतौर पर सरकारें तीन वर्ष तक कार्य करती रहीं महिला आयोग अध्यक्ष को ही सेवा विस्तार देती आई हैं। मगर इस बार सरकार ने इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें