फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत, इस कारण हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटला (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाली उपमंडल के ठेहड़ू गांव में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा साढ़े तीन साल का था। जानकारी के अनुसार ठेहड़ू गांव के शाम कुमार का बेटा अनोश कुुमार पढ़ाई कर रहा था। उसी समय उसने ज्योमेट्री बॉक्स से प्रकार निकाल कर बिजली के सॉकेट में डाल दी। बटन ऑन होने के कारण उसे करंट लग गया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे जवाली अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अनोश परिवार का इकलौता बेटा था और दो बहनें हैं। परिवार के सभी सदस्य इस हादसे से सदमे में हैं। पंचायत प्रधान मेहर सिंह, वार्ड पंच सरोज शर्मा सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा कि हादसे में उनके इकलौटे बेटे की मौत हो गई है। उधर, एसडीएम जवाली के निर्देशानुसार कोटला उपतहसील के नायब तहसीलदार केवल कृष्ण ने पीड़ित परिवार के गांव में जाकर राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें