फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार से ज्यादा कैदी और कर्मचारी एक साथ करेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की एक दर्जन जेलों में बंद तीन हजार से ज्यादा कैदी और कर्मचारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ योग क्रियाएं करते नजर आएंगे। इसको लेकर जेल प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। योग दिवस पर सजायाफ्ता के अलावा विचाराधीन कैदी और जेल के कर्मचारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि प्रदेश की बारह सामान्य जेलों और दो केंद्रीय कारागारों में करीब ढाई हजार कैदी बंद हैं। इनमें सजायाफ्ता के अलावा विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। गोयल ने कहा कि सूबे की जेलों में बंद कैदियों को सजा का अहसास कराने से ज्यादा उनका वैचारिक सुधार और जीवन शैली बदलने पर जोर रहता है। 

योग भी तन और मन दोनों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मददगार होता है। योग दिवस के बाद नियमित रूप से योग शिविर कराने पर भी विचार किया जा रहा है। कैदियों के रिस्पांस के आधार पर इस ओर आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


सुजानपुर में स्मृति ईरानी, धूमल, सत्ती करेंगे योग 
सुजानपुर के चौगान में 21 जून को विश्व योग दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम शुरू होगा। आर्ट ऑफ लीविंग के संयोजक श्रीश्री रविशंकर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कार्यक्रम में भाग लेंगे। चौगान में करीब 35 हजार लोगों के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। 

मंगलवार को हमीरपुर के परिधि गृह में जिला भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्व योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में मनाये जा रहे योग दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 

कार्यक्रम में योग गुरु श्रीश्री रवि शंकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य कई भाजपा नेता, स्कूलों-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें