फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे गिरा तीन मंजिला मकान, 10 कमरे और दो दुकानें जमींदोज

Thu, 27 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव भुवाई में तीन मंजिला मकान मंगलवार रात को गिर गया। गनीमत रही कि मकान में दरारें आने के चलते घर में रह रहे लोग पहले ही इसे खाली कर चुके थे। मकान गिरने से करीब 40 लाख रुपये तक का नुकसान आंका गया है।

विज्ञापन


फोरलेन निर्माण के दौरान हो रही ब्लास्टिंग के कारण यह मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रशासन ने एहतियातन इसे पहले ही खाली करा लिया था।जानकारी के अनुसार शिव कुमार निवासी कैंचीमोड़ का नेशनल हाईवे के किनारे बनाया गया तीन मंजिला रिहायशी मकान मंगलवार की रात को अचानक गिर गया।

ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव भुवाई निवासी शिव कुमार पुत्र चमन लाल ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के समीप कैंचीमोड़ स्थान में कई वर्ष पहले तीन मंजिला रिहायशी मकान बनाया हुआ था।मकान में 10 रिहायशी कमरे व 2 दुकानें थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले दरारें पड़ना शुरू हो गईं थी

प्रतीकात्मक तस्वीर
घर में कुछ समय पहले दरारें पड़ना शुरू हो गईं थी। प्रभावित की शिकायत पर उपमंडल स्वारघाट प्रशासन की तरफ से एसडीएम ने भी कुछ दिन पहले मौके का जायजा लिया था। हिदायत दी गई थी कि यहां रहने से परहेज किया जाए।इसी को देखते हुए प्रभावित सामान सहित शिफ्ट हो गए। पिछले 48 घंटे से उपमंडल स्वारघाट में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यह तीन मंजिला मकान मंगलवार रात को गिर गया।

वहीं, भवन गिरा तो मलबे ने पड़ोसी मदन लाल के मकान के पिलरों को भी चपेट में ले लिया।अब मदन लाल का मकान भी डेंजर जोन में आ गया है। उपमंडल प्रशासन स्वारघाट की तरफ  से प्रभावित शिव कुमार व उसके पड़ोसी मदन अत्री को 10-10 हजार की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें