फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती के बजाय इस दिन होगी तीन कैदियों की रिहाई

Mon, 01 Oct 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आह्वान पर गांधी जयंती पर छोड़े जाने वाले कैदियों को अब 5 अक्तूबर को रिहा किया जाएगा। कुछ राज्यों की ओर से गृह मंत्रालय में आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद मंत्रालय ने गांधी जयंती पर कार्यक्रम में उनके शामिल होने और फिर कागजी कार्यवाही पूरा कर 5 अक्तूबर को रिहा करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद अब हिमाचल की नाहन जेल में बंद घनश्याम, संजू और हरिचंद को 2 के बजाय 5 अक्तूबर को रिहाई मिलेगी। 24 सितंबर की बैठक में जयराम मंत्रिमंडल ने तीनों की रिहाई का निर्णय लिया था। डीजी जेल सोमेश गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

उधर, सूबे की जेलों में मंगलवार को गांधी जयंती पर महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जेलों में बंद कैदी अपने बैरकों के अलावा जेल परिसर की सफाई करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम शिमला की कंडा जेल में होगा। यहां सफाई कार्यक्रम के बाद भजन कार्यक्रम और योग कराया जाएगा। भजन कार्यक्रम के दौरान कैदी महात्मा गांधी के गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें