चौपाल के खद्दर के पास पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। डंगा धंसने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
बस में आठ लोग सवार थे। बस चौपाल से चांदपुर के लिए रवाना हुई और करीब साढ़े सात बजे खदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई जो कि खदर की रहने वाली बताई जा रही है।
अस्पताल ले जाते समय इसकी मौत हुई। सूचना मिलने के बाद चौपाल पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई। थाना प्रभारी पुलिस चौपाल इंस्पेक्टर हरी सिंह ने मामले की पुष्टि की है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।