फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को तीन फीसदी डीए जारी, पहली अप्रैल से लागू, अधिसूचना जारी

Mon, 26 Jun 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 31 के बजाय अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 31 के बजाय अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। संशोधित भत्ता पहली अप्रैल से लागू होगा। निगम के करीब 15 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


ऊना से जारी बयान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निदेशक मंडल के एक्सग्रेसिया लाभ में वृद्धि के फैसले पर भी सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत पूर्व में निगम के नियमित कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर न्यूनतम लाभ 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपये और अधिकतम एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया गया है।

ये भी पढ़ें: CM Sukhwinder Sukhu: मार्च 2023 तक हिमाचल में शुरू होंगे 250 आयुष वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंध कर्मचारी के लिए यह लाभ न्यूनतम 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये और अधिकतम लाभ 75 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि हाल ही में गठित निदेशक मंडल के निर्णयों को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रयासरत है। निदेशक मंडल के निर्णयों के अनुसार निगम आय के साधन जुटाने और विभिन्न निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें