फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: झूले का टायर खुलने से तीन लोग घायल, पुलिस ने किया सील

Thu, 06 Oct 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

ढालपुर मैदान के एक कोने पर लगे झूले का टायर खुलने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के पर्यटक शामिल हैं। 
विज्ञापन
झूले का टायर खुलने से तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा उत्सव में ढालपुर मैदान के एक कोने पर लगे झूले का टायर खुलने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के पर्यटक शामिल हैं। कुल्लू पुलिस ने इस हादसे के बाद झूले को सील कर दिया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को लोग इस झूले में बैठे हुए थे। जब लोग झूले से नीचे उतर रहे थे  तो एक लड़की के सिर को छूता हुआ टायर पास खड़ी दूसरी महिला पर गिर गया, जिससे वह बेसुध होकर गिर गई। इसके बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन


मामला गंभीर होने के कारण इस घटना की सूचना कुल्लू पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रियंका पत्नी गौरव वोहरा 32, निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, जाया 28 पत्नी उमेश निवासी शकारपुर दिल्ली और अंजली पुत्री गणेश 17 निवासी राजस्थान के बयान दर्ज भी किए। इस तरह का हादसा दूसरी बार पेश न आए, इसके लिए पुलिस ने अब झूले को सील कर दिया है। इस संबंध में एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि पुलिस ने अब झूले को सील कर दिया है। घायलों में दो महिलाएं और एक युवती है। बहरहाल झूले का टायर खुलने से हुए हादसे के बाद चर्चाओं का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें