फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में महिला कांस्टेबल समेत तीन लोग पुलिस ने हिरासत में लिए

Sat, 04 Nov 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने शनिवार को महिला कांस्टेबल, वन रक्षक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने शनिवार को महिला कांस्टेबल, वन रक्षक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बता दें कि महिला कांस्टेबल को कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस चौकी से हटाकर लाइन हाजिर किया था। एसआईटी ने बीते हफ्ते हमीरपुर में महिला कांस्टेबल समेत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए लोगों को झांसा देने वाले 25 एजेंटों के घर पर दबिश देकर रिकॉर्ड जब्त किया था।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल वन रक्षक और एक अन्य व्यक्ति के घर से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, बैंक खातों और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए थे। माना जा रहा है कि मामले में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। पूर्व में पुलिस की नौकरी छोड़ चुके हमीरपुर के एक व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी मामले में पंजाब पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें