फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला दर्रा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Wed, 18 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला दर्रा के समीप 22 मोड़ में एक वाहन पलटने से इसमे सवार तीन लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि महेन्द्रा जायलो वाहन जेके-10-9015 मनाली से लेह की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सरहद में दुर्घटना होने के कारण हिमाचल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन लदाख से लौट रहे कुछ पर्यटकों ने इस घटना की तस्वीरें अमर उजाला से सांझा की है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना में शिकार हुए युवकों के शवों को निकाल कर जम्मू कश्मीर पुलिस लेह ले गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग लदाख क्षेत्र के है। उधर, एसपी लाहौल स्पीति ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-कश्मीर के सरहद में हुई है। लिहाजा उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें