घायलों में साहिल गुलेरिया पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी लुधियाना, एसडीओ मनीष यादव पुत्र सुरेंद्र कुमार यादव, राजिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण दत्त निवासी लुधियाना, गुरजिंद्र कौर पत्नी राजिंद्र कुमार निवासी लुधियाना, प्रिया गुलेरिया पत्नी पंकज निवासी गगरेट, एसडीओ रजनीश पुत्र दिलीप कुमार बीबीएमबी तलवाड़ा, अभय सिंह क्लर्क बीबीएमबी शामिल हैं।
डेढ़ घंटा नहीं मिला उपचार, फूटा गुस्सा
बीबीएमबी की लचर व्यवस्था के कारण अस्पताल में घायलों को उचित उपचार न मिलने के कारण लोगों व बीबीएमबी कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि सही उपचार न मिलने के कारण बीबीएमबी के कर्मचारी की तलवाड़ा अस्पताल में मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि बीबीएमबी की लाचार व्यवस्था के कारण कर्मचारी को लगभग डेढ़ घंटा अस्पताल में कोई उपचार नहीं मिला व उसकी मौत हो गई।