फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम के विस क्षेत्र सिराज में बनेंगे तीन मॉडर्न बस अड्डे

Mon, 30 Jul 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में तीन मॉडर्न बस अड्डे बनने जा रहे हैं। बस अड्डा प्राधिकरण ने हिमाचल में 13 माडर्न बस अड्डे बनाने का फैसला लिया है। इसमें जयराम ठाकुर के हलके में जंजैहली, थुनाग और छतरी में तीन मॉडर्न बस अड्डे शामिल हैं। प्राधिकरण ने इन अड्डों के निर्माण को लेकर कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने वाली कंपनियों को अपने दस्तावेज और पूर्व में किए गए निर्माण कार्य का भी अनुभव देना होगा। अगस्त में कंपनी को काम शुरू करने का टेंडर दिया जाएगा। बस अड्डा प्राधिकरण के मुताबिक यह बस अड्डे भोरंज, रिवालसर, जंजैली, थुनाग, पतलीपुल, खुंडिया, लूहरी, डाडा सिब्बा, बंगाणा, नगरोटा सूरियां, चायल चौक, छतरी और सैंज में बनेंगे। हिमाचल में अभी आईएसबीटी शिमला माडर्न बस अड्डा है।

विज्ञापन

हिमाचल में बस अड्डों की हालत दयनीय

यह बस अड्डे भी आईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा। इनमें सिनेमा हाल, शापिंग माल, दुकानें, वेटिंग रूम, बहुमंजिला बसों के लिए पार्किंग आदि का निर्माण किया जाएगा। एचआरटीसी के स्टाफ  के अलावा सवारियों के लिए अलग से वेटिंग रूम की भी व्यवस्था रहेगी।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में परिवहन सेवाओं को सुदृढ किया जा रहा है। हिमाचल में नए मार्डन बस अड्डे बनाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में अन्य बस अड्डों को भी सुधारने के निर्देश दिए हैं। 

प्रदेश में 40 बस अड्डे हैं। इन अड्डो की हालत दयनीय है। सवारियों के बैठने के लिए पर्याप्त का जगह है। जगह के अभाव के चलते भीड़ इतनी है कि कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें