फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mlas Oath Ceremony HP: हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले...

Mon, 22 Jul 2024 11:32 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष शपथ दिलाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीते विधायकों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, वह उम्मीद करते हैं कि सभी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और समर्पण की भावना से जनहित के कार्य करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व विस अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी और तिलक राज शर्मा मौजूद रहे। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली. 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अभी तक सदस्यों की संख्या 65 थी. सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदस्यों की संख्या 68 गई. इनमें कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 35 का आंकड़ा चाहिए. कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से पांच संख्या ज्यादा है. अब सुक्खू सरकार बिल्कुल सुरक्षित मानी जा सकती है।

'जनता ने खरीद फरोख्त की राजनीति को दिखाया आईना'
तीन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "27 फरवरी को जिस प्रकार का भाजपा ने षड्यंत्र रचा और उसके बाद आम लोगों से संबंधित हमारा बजट प्रस्तुत होना था। खरीद फरोख्त की गई। उस राजनीति को जनता ने आईना दिखाया। हिमाचल की जनता ने कहा कि जनता के वोट से चुन कर जो सरकार लोकतंत्र के पर्व में बनाई जाती है उसे नोटों के दम से जो गिराने की कोशिश हुई उसका मुंह तोड़ जवाब जनता ने दिया। हम 40 विधायक 2022 में चुनकर आए, आज खुशी है कि हम फिर से 40 हो गए हैं।"


विज्ञापन

मानसून सत्र 28 अगस्त से पहले शुरू करना संवैधानिक जिम्मेदारी: पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, मानसून सत्र 28 अगस्त से पहले आरंभ करना संवैधानिक जिम्मेदारी है। क्योंकि बजट सत्र 28 फरवरी को संपन्न हुआ था, इसलिए छह महीने से पूर्व सत्र का आयोजन करना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें