फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कोयले की गैस लगने से तीन कारपेंटरों की मौत, कमरे में जला रखी थी अंगीठी

Sat, 14 Dec 2024 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

सोलन जिले की ग्राम पंचायत अंहेच के रिहूं गांव में तीन युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों कारपेंटर का काम करते थे।
विज्ञापन
कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत अंहेच के रिहूं गांव में तीन युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों कारपेंटर का काम करते थे। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कोयले की अंगीठी से गैस लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

विज्ञापन


युवकों की पहचान अरबाज, सुरेश और सूरज के रूप में हुई है। अरबाज और सुरेश उत्तरप्रदेश के बांस गांव (रामपुर) के रहने वाले थे। जबकि सूरज अशोकपुर पट्टी, बिलासपुर यूपी का निवासी था। तीनों इन दिनों रिहूं गांव में ही काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मौका के निरीक्षण में सामने आया कि युवकों ने कमरे में एक टिन में ठंड से बचने के लिए आग जलाई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गैस लगने से युवकों की मौत हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में सात दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, 11 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में
 

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस लगना मौत का कारण लग रह है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हर पहलु को देखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलाव और अंगीठी जलाते वक्त बरतें सावधानी
अगर अलाव या अंगीठी जला रहे हैं जो कमरे का दरवाजा और खिड़की पूरी तरह खोल दें, ताकि धुंआ निकल जाए। जब आग का धुंआ पूरी तरह निकल जाए तभी उसे कमरे के अंदर रखें। कभी भी अंगीठी को कमरे में जलाकर न सोएं। यह ध्यान रखें कमरे के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें