इसे नोट कर सीएम हेल्पलाइन से उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायत पर जल्दी गौर होगा। इसे अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इसी तरह से सोमवार और मंगलवार को दोनों ही दिन सीएम हेल्पलाइन पर रिकार्ड शिकायतें मिलती रहीं।
इनमें सड़कों, पीने के पानी, बिजली की आपूर्ति आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से शामिल रहीं। सूत्रों ने बताया कि इस हेल्पलाइन पर 1500 से अधिक कॉल चली गईं हैं।
सीएम हेल्पलाइन पर काम कर रहे कर्मचारी इनका धड़ाधड़ जवाब दे रहे हैं। हिमाचल सरकार के आईटी विभाग के निदेशक रोहन ठाकुर ने कहा कि हररोज कितनी कॉल आईं, इसका लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है।
वोडाफोन पर सीएम हेल्पलाइन दूसरे दिन मंगलवार को ही शुरू हो पाई। सोमवार को वोडाफोन के सिम से 1100 नंबर पर फोन करने पर इस नंबर को गलत बताया जा रहा था। एक कॉलर ने यह बात सीएम हेल्पलाइन के ध्यान में ही लाई, जिसके बाद इसे शुरू कर दिया गया।