फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिलाई में खाई में गिरी जीप, ड्राइवर समेत चार की मौत

Sun, 03 Sep 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंटों से भरी जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर समेत उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उपमंडल के क्यारका के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर (एचपी 85-0339) बमराड़ जा रही थी।

क्यारका के पास ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और जीप करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। जीप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने पांवटा अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

मृतकों की पहचान जगदीश (25) निवासी बमराड़, प्रकाश (25) निवासी बांबल, ड्राइवर विनोद (21) निवासी उभेता के रूप में हुई है। दूलाराम (35) निवासी बमराड़ ने पांवटा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। बमराड़ गांव के मनीष (14), यशपाल (12), ऋषभ (9), सचिन (10) और गौरव (12) घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तीन को पीजीआई रेफर किया। ये तीनों भाई बताए जा रहे हैं।

तहसीलदार माया राम शर्मा ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार, गंभीर घायलों को 3-3 हजार जबकि अन्य घायलों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 304ए, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें