शिमला के साथ लगते रोहड़ू में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सनैल मुंगरा ढांक के पास हुआ है।
यह मारुति वैन CH 01 AC-5538 सनैल से कुडू की ओर आ रही थी। वैन में कुल तीन लोग सवार थे। जैसे ही मुंगरा ढांक के पास पहुंचे कि अचानक चालक मोहन ने नियत्रण खो दिया। इससे कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में चालक मोहन (23) निवासी छड़ी जुब्बल, रोशनलाल (50) निवासी खरशाल जुब्बल और राजू (37) कनसरू डोडरा क्वार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन किसी भी शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी।