फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 फीट खाई में गिरी कार, दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Thu, 11 Jul 2019 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/करसोग (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के वरांडी के समीप कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब सात सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो मजदूर भी घायल हुए हैं। बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


तीर्थन घाटी के फरयाड़ी गांव से ये लोग बंजार जा रहे थे। कार में चार लोग थे। वरांडी मोड़ पर कार खाई में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक बुद्धि सिंह (48) पुत्र जय राम, गांव शिल्ह, बंजार और गोबिंद (45) पुत्र बुद्धि सिंह गांव शलींगा, बंजार की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार पप्पू ठाकुर (30) पुत्र सुरेंद्र ठाकुर, गांव मिरजापुर, बिहार और बबलू (28) पुत्र हरपाल, गांव खड़ेहार उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक लाने के बाद उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि कार हादसे में घायलों का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

वहीं मंडी जिले के करसोग में स्याज सड़क मार्ग पर अरनोग के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। सभी जिला शिमला के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान पुनीत पुत्र डोला राम गांव वाग तहसील सुन्नी और पवन कुमार पुत्र देवीराम निवासी बाग के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र नंद लाल निवासी बरोटा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें