फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसॉर्ट के नाम पर प्रदेश को बेचने का प्रयास न करे भाजपा: राठौर

Thu, 11 Jul 2019 04:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने मल्टी नेशन स्की रिसॉर्ट जैसी कंपनियों के प्रदेश में बड़े होटल रिसॉर्ट बनाने के करार पर चिंता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो इस कारोबार से जुड़ा है। हजारों लोग रोजगार से भी जुड़े हैं। अगर प्रदेश में होटल व्यवसाय में मल्टी नेशन रिसॉर्ट आते हैं तो छोटे होटलों के व्यवसाय पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसे उद्योगों की स्थापना पर जोर देना चाहिए, जो प्रदेश में रोजगार के साथ पर्यावरण को साफ सुथरा रखने में प्रदेश की मदद करें। रिसॉर्ट के नाम पर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों को बेचने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। 

कुलदीप राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। कभी सिद्धांतों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा आज अपने निजी स्वार्थ के लिए अन्य पार्टी नेताओं को प्रलोभन देकर उन्हें अपने दल में शामिल कर रही है।
विज्ञापन


ऐसा कर भाजपा ने अपना असली चेहरा लोगों को दिखा दिया है। राठौर ने कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करने के प्रयासों की निंदा की और कहा कि भाजपा देश में कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाकर अपने दल में उन्हें जबरदस्ती से शामिल कर रही है। कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा एक सोची-समझी साजिश के तहत काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें