शिमला-कालका एनएच पर परवाणू के टीटीआर चौक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शिमला घूमने के बाद अपने घर अंबाला लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। ग्रामीणों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचित किया।
रात करीब दो बजे गहरी खाई में फंसे शवों को पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से निकाला। मृतकों की पहचान गौरव बोंबाल (38) पुत्र ललित बोंबाल, उनकी पत्नी अंकिता (34 ) और मां वीना निवासी डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी अंबाला कैंट (हरियाणा) के रूप में हुई है।