फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पुलिस अधिकारियों के तबादले, सौम्या सांबशिवन एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री कांगड़ा की नई पुलिस कप्तान

Sat, 25 Mar 2023 11:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 शनिवार देर रात जारी तबादला आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को पुलिस अधीक्षक मंडी, शालिनी अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।
विज्ञापन
आईपीएम अधिकारी सौम्या सांबशिवन और शालिनी अग्निहोत्री । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शनिवार देर रात जारी तबादला आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को पुलिस अधीक्षक मंडी, शालिनी अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और डॉ. खुशहाल चंद शर्मा को कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ ऊना लगाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर इन अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


ये एचपीएस अधिकारी भी तबादले
एचपीपीएस अधिकारी बद्री सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छठीं आईआरबीएन धौलाकुआं सिरमौर तैनात किया गया । इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे बृजेश सूद को अतिरिक्त एसपी लोकायुक्त शिमला और बीर बहादुर को अतिरिक्त एसपी कांगड़ा तैनात किया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें