फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को मिले तीन और आईपीएस अफसर

Sat, 14 May 2016 09:55 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईपीएस
विज्ञापन
वर्ष 2014 में यूपीएससी में चयनित आईपीएस और आईएएस प्रशिक्षुओं को गृह और कार्मिक मंत्रालय ने स्टेट कैडर अलाटमेंट कर दिया है। चयनित आईपीएस प्रशिक्षुओं में हिमाचल के मानव वर्मा, चंडीगढ़ के नवनीत बैंस और यूपी के अभिषेक यादव को हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। फिलहाल ये प्रशिक्षु हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


2014 में हुए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में 149 अभ्यर्थियों का आईपीएस में चयन हुआ था। चयन के बाद ये सभी अभ्यर्थी हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए चले गए। इस बीच गृह मंत्रालय ने पहले राज्यों की ओर से भेजी गई रिक्तियों के आधार आईपीएस अलाटमेंट कर दिया।

अब प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग अपने अंतिम दौर में है। चूंकि अकादमी में ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षुओं को अलाट किए गए राज्यों में फील्ड ट्रेनिंग और राज्य के कानूनों की भी पढ़ाई करनी होती है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रशिक्षुओं को कैडर अलाटमेंट जारी कर दिया। गृह
विज्ञापन


राज्य और बाहरी राज्य की दो कैटेगरी में होने वाले अलाटमेंट में हिमाचल के मानव वर्मा को हिमाचल कैडर अलाट हो गया है। वहीं, चंडीगढ़ के नवनीत सिंह बैंस और उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव को भी हिमाचल कैडर मिला है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी अनंत मित्तल को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर अलाट हुआ है।

होम स्टेट कैडर में महिला प्रशिक्षुओं को तरजीह
प्रशिक्षुओं को कैडर अलाटमेंट करते समय इस साल गृह मंत्रालय ने महिलाओं को होम स्टेट देने में तरजीह दी है। होम स्टेट कैडर पाने वाले कुल 53 प्रशिक्षु आईपीएस में से 11 महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह राज्य में ही तैनाती मिली है। वहीं, बाकी पुरुष अभ्यर्थियों को विभिन्न श्रेणी और प्राथमिकताओं के आधार पर कैडर अलाटमेंट किया गया है।

रिक्तियों के आधार पर तय हुई थी अलाटमेंट की संख्या
गृह मंत्रालय ने कैडर अलाटमेंट से पहले वैकेंसी के आधार पर आईपीएस अलाटमेंट की संख्या तय की थी। इसके तहत 53 आईपीएस को होम स्टेट और 97 को दूसरे राज्यों में अलाटमेंट मिलना तय किया गया था। इसमें भी एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पहले से संख्या भी तय की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें