फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर, चार अन्य को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 30 Apr 2024 02:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। सरकार ने इनके विभागों को अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा है। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। सरकार ने इनके विभागों को अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंपा है। आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राघव शर्मा चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे।

विज्ञापन


इसको देखते हुए आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमार को निदेशक ऊर्जा निगम, यूनुस निदेशक उद्योग, दुनी चंद राणा निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पदेन विशेष सचिव (पंचायती राज) व शुभकरण सिंह को निदेशक ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें