आग की लपटों में घर जलकर राख हो गए। इस कड़ाके की सर्दी में 14 परिवारों का आशियाना उजड़ गया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना हिमाचल के चंबा जिले की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
होली की लामू पंचायत के भटाड़ा गांव में लकड़ी से बने तीन घर जलकर राख हो गए। कुल बीस कमरों के इन घरों में चौदह परिवार रहते थे। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है जबकि एक करोड़ के नुकसान का अनुमान आंका गया है।
विज्ञापन
3 of 5
तीनों घर एक-दूसरे से सटे थे। आग रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे लगी। पानी न होने की वजह से अफरातफरी के बीच गांव वाले मिट्टी से आगे बुझाते रहे लेकिन किसी ने भी दमकल विभाग को इसकी सूचना नहीं दी।
4 of 5
आग की खबर फैलते ही एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मौजूदा समय में तीन परिवार यहां रह रहे थे जबकि अन्य ग्यारह परिवार सर्दियां शुरू होने की वजह से निचले क्षेत्रों में पलायन कर चुके हैं।
प्रशासन ने मौके पर मौजूद तीन प्रभावित परिवारों को दस दस हजार रुपए की राहत राशि जारी कर दी है। डॉ. जितेंद्र ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग इसका आकलन कर रहा है।