नेशनल हाइवे चंड़ीगढ़-मनाली पर मंडी से सटे बिंद्रावनी के समीप मंडी से कुल्लु जा रही निजी बस बाइक को चपेट में लेने के बाद अनियंत्रित होकर व्यास नदी में जा गिरी। हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई। चालक व परिचालक समेत 26 लोग घायल हो हैं। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। वहीं दो गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 13
बताया जा रहा की बस चालक ओवरटेक करने के बाद अपनी साइड ले रहा था। इसी दौरान कुल्लु की ओर से आ रही बाइक बस की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर 60 फीट नीचे व्यास नदी में जा गिरी। बस स्टैंड मंडी से निकलने के महज 10 मिनट बाद ही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान घटनास्थल पर 14 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने मंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 13
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल के साथ ही ट्रक पार्किंग में मौजूद ट्रक ऑपरेटरों ने राहत कार्य शुरू किया। बस स्टैंड मंडी से साढ़े बारह बजे के करीब कुल्लु के लिए निकली थी।
4 of 13
12:40 पर बिंद्रावनी के पास पहुंचते ही बस बाइक के टक्कर बाद अनिंयत्रित होकर पैराफिट से टकराकर 60 फीट नीचे व्यास नदी में जा रही।
विज्ञापन
5 of 13
हादसा इतना भयानक था कि बस सड़क पर एक बार पलटने के बाद सीधी व्यास नदी में जा गिरी। बस में सवार अधिकतर लोग नदी में गिर गए जिससे राहत मिलने से पहले ही कई यात्रियों ने पानी में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 13
हादसे के लगभग 10 से 15 मिनट के बाद पुलिस व एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रक ऑपरेटरों ने ट्रक में ही एक दर्जन से अधिक घायलों व मृतकों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
7 of 13
करीब एक घंटे तक चले रैस्क्यू ऑपरेशन में दुर्घटनाग्रस्त बस तक पहुंचने में स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों व राहत कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत कार्य में जुटे लोग रस्सी के माध्यम से बस तक पहुंचे।
8 of 13
मंडी अस्पताल में तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
9 of 13
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को हिमाचल सरकार की तरफ से चार लाख और परिवहन विभाग की तरफ से एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
10 of 13
गंभीर घायलों को 25 हजार और आंशिक तौर पर घायलों को 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी जाएगी। घायल लोगों के इलाज का खर्च सरकार खुद वहन करेगी। बाली ने पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
11 of 13
हादसे की जांच सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। जांच कमेटी में आरटीओ और डीएम टेक्निकल भी शामिल रहेंगे। बाली ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का प्रस्तावित कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। स्पीड गवर्नर लगने के बाद वाहन निर्धारित स्पीड से ऊपर नहीं चल पाएंगे।
12 of 13
हादसे में मारे गए लोगों के नाम- सुभाष मल्होत्रा (66) वर्ष पुत्र लालू राम मल्होत्रा निवासी प्रेम गली मंडी, हेमलता पत्नी सुभाष मल्होत्रा निवासी प्रेम गली मंडी, चुड़ामणी (30) पुत्र देवी सिंह निवासी देगड़ देवरी मंडी, लता देवी (25) पत्नी चूड़ामणी निवासी देगड़ देवरी मंडी, दुगर्सा दास (42) पुत्र रेलू राम निवासी सरोआ चच्योट मंडी, हीरा सिंह (52) पुत्र नारायण निवासी बस्ता पंडोह मंडी, गोपाल (25) पुत्र तेज राम निवासी नेरी देवरी औट मंडी, सुरेंद्र पाल (39) पुत्र धनी राम निवासी हमग्राम पुरानी मंडी...
उदय प्रकाश (23) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कुड़ाछी मसाणी थुनाग मंडी, प्रकाश चंद (45) पुत्र खीरामणी निवासी शिवबदार मंडी, भुवनेश्वर कटोच निवासी फनौटी आनी जिला कुल्लू, राकेश कटोच निवासी फनौटी आनी जिला कुल्लू, रिंकू शर्मा पुत्र कर्म चंद निवासी कांढी बड़ोह कांगड़ा, कर्म चंद पुत्र परस राम निवासी कांढी बड़ोह कांगड़ा। तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।