फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तीन आदतन नशा तस्करों को तीन महीने के लिए भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्र उर्फ दाणु को भी भेजा सलाखों की पीछे, दिल्ली के महिपालपुर से किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

दाणु के खिलाफ शिमला और पंजाब में दर्ज हैं 52 मामले
28 दिन में 21 आदतन नशा तस्करों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशे के आदतन तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपियों को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस कार्रवाई का मकसद जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना है, जिससे युवाओं को इस सफेद जहर के नशे से बचाया जा सके। इसमें इंद्र देव उर्फ दाणु समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। शिमला पुलिस ने 28 दिन में 21 आदतन संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर तीन माह के लिए जेल भेजा है।

इंद्र देव उर्फ दाणु के खिलाफ 12 अक्तूबर 2022 को थाना बालूगंज में 40.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 16.35 ग्राम अफीम, 28 जून 2023 को थाना बालूगंज शिमला में 18.55 ग्राम, 25 अक्तूबर 2024 को थाना जिरकपुर, जिला एसएएसनगर पंजाब में 60 ग्राम चिट्टा, 11 दिसंबर 2025 को थाना धर्मपुर जिला सोलन में 2.47 ग्राम हेरोइन बरामद करने के मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ शिमला और अन्य जिलों सहित बाहरी राज्यों के विभिन्न थानों में 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 4 केस मादक पदार्थ अधिनियम, 23 केस आबकारी अधिनियम, 17 केस चोरी और सेंधमारी, 4 केस सड़क दुर्घटना, 4 मामले मारपीट और अन्य धाराओं के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में प्रिवेंशन डिटेंशन की मंजूरी मिलने के बाद सुन्नी पुलिस स्टेशन से एएसआई अनिल कुमार, एचसी हेमप्रकाश और आरक्षी सुनील की टीम ने दिल्ली के महिपालपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दीपक ठाकुर निवासी कालरा निवास, नवबहार, छोटा शिमला, तहसील एवं जिला शिमला के खिलाफ भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ 21 जुलाई 2021 में थाना बालूगंज में 64.34 ग्राम चिट्टा, 19 अगस्त 2025 में थाना संजौली के तहत 5.480 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।



तीसरे आरोपी के खिलाफ भी कई केस
तीसरे आदतन नशा तस्कर संजीव कुमार उर्फ घोड़ा निवासी गांव धार, डाकघर मझार, तहसील ठियोग के खिलाफ भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। इसके खिलाफ 4 सितंबर 2020 में थाना ढली में 1.03 ग्राम हेरोइन, 7 अक्तूबर 2020 को थाना ढली में 1.64 ग्राम हेरोइन, 19 मार्च 2021 में थाना ढली के तहत 12.55 ग्राम हेरोइन, 30 नवंबर 2025 में थाना ढली के तहत 2.290 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। निवारक नजरबंदी का मकसद मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के नेटवर्क को तोड़ना, संगठित तस्करी नेटवर्क को कमजोर करना और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में दोबारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकना है।
विज्ञापन




कोट्स
नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस आदतन तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है। इसके तहत 28 दिन में 21 आदतन नशा तस्करों को हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस नशा तस्करी करने वालों को पकड़कर भी सख्त कार्रवाई कर रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें