फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी नाले उफान पर, तेज बहाव में चार बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक कुल्लू की जल्लूग्रां पंचायत के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। अभी इनके शव बरामद नहीं हुए हैं। पहला मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। यहां दो युवक नाले के पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक तीसा की ग्राम पंचायत के गांव अंदवास के रहने वाले अमृतपाल (21) पुत्र नूतन लाल व हरीश (18) पुत्र किशन चंद (किश्नू) घराट पर अनाज पिसवाने के लिए घर से निकले। सटाला नाले के पास अचानक हरीश का पांव फिसल गया और वह नाले में बह गया।

दोस्त को बचाने के लिए लगा दी छलांग

उसे बचाने के लिए अमृतपाल ने भी पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी नहीं बच पाया। दोनों के शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। दिनभर स्‍थानीय लोग और पुलिस शवों को तलाशने में लगे रहे लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि बुधवार को गोतखोर बुलाए गए हैं। सुबह युवकों की तलाश के लिए गोतखोर पानी में उतरेंगे। मामले ककी छानबीन की जा रही है।

शाट नाले में बह कर पूर्व प्रधान की मौत

कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। शाट नाला में भारी बारिश से बढे़ जलस्तर में जल्लूग्रां पंचायत के पूर्व प्रधान की बहकर मौत हो गई है। घटना में उनकी दर्जनों भेड़-बकरियां भी लापता बताई जा रही है। बताया जा रहा कि मणिकर्ण घाटी की जल्लूग्रां पंचायत के पूर्व प्रधान राम दयाल का शाट नाले के साथ सटी पहाड़ी में अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था और उनका ठहराव (डेरा)भी यहां नाले के आसपास ही था।

ऐसे में भारी बारिश आने से नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ने से वह और उनकी दर्जनों भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा भी था जो इस हादसे में बाल बाल बचा। उन्होंने अपने पिता के बहने की सूचना ग्रामीणों को दी और सूचना पाकर मौके पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया और करीब 300 फुट दूर से पूर्व प्रधान का शव बरामद हुआ।

तहसील भुंतर एसपी जसवाल ने कहा कि हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच के लिए एक टीम मौके के लिए भेजी जाएगी तथा मृतक के परिजनों को फौरी राहत भी दी जाएगी। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस का दल मौके लिए भेजा गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी स्थिती अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

नहाने गया छात्र खड्ड में डूबा

बिलासपुर जिले के झंडूता के तहत बलघाड़ पंचायत के पपलाह में सीर खड्ड में नहाने उतरा एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पपलाह के ओमदत्त और कमलेश कुमारी का बेटा ऋषभ अपने दोस्त सचिन और पंकज के साथ सीर खड्ड किनारे नहाने गए थे। तीनों नदी किनारे नहा रहे थे कि अचानक पानी के तेज बहाव के कारण ऋषभ पानी की गहराई से बाहर नहीं निकल पाया।

सचिन और पंकज ने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के ओंकार, दिनेश, सोहन लाल, चमन लाल, मंजीत, बुद्धि सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और खड्ड में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया। इन्होंने छात्र को पानी से बाहर तो निकाल दिया लेकिन तब तक पानी में दम घुट जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओमदत्त दत्त का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे कीर मौत से माता-पिता सुधबुध खो बैठे हैं।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल चौकी प्रभारी अजय कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसा ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें