फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में तीन की मौत, नगरोटा में पेड़ से टकराई कार, शिमला में सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा

Mon, 17 Aug 2020 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ कांगड़ा
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत 53 मील के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सैनिक और पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी बिपिन सैनी ने बताया कि कार पालमपुर की ओर से पठानकोट की तरफ जा रही थी। इस दौरान 53 मील में पहले एक पेड़ से टकराई और फिर घूमकर समीप की एक दुकान के बरामदे की में जा घुसी।

इस दुर्घटना में देशराज पुत्र कांशीराम गांव रिट तहसील जयसिंहपुर और रवि कुमार पुत्र होशियार सिंह गांव धरेड़ तहसील बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक विनय कुमार पुत्रराजकुमार गांव धार तहसील पालमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचा गया।  उधर, नगरोटा बगवां के एसडीएम शशिपाल नेगी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की अंतरिम राहत राशि और घायल को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। बताया जा रहा है कि देशराज एक पूर्व सैनिक था और रवि कुमार पठानकोट में सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन


छराबड़ा के समीप सेब से लदा ट्रक गिरा
उधर, शिमला के छराबड़ा के समीप सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक नारकंडा से उड़ीसा जा रहा था। हादसे में चालक की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बाहर निकला। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें