फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस-कार में टक्कर से तीन की मौत, तीन घायल

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के अंब के बीजापुर में एचआरटीसी बस और कार में हुई टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान राम कृष्ण, किरण कौर और 13 साल के कणप्रीत
विज्ञापन


निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। अन्य घायलों में गुरचरण, मनप्रीत और मनजिंदर पंचकूला शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला का रहने वाला है परिवार

बस जोगिंद्रनगर से गुड़गांव जा रही थी। जानकारी के अनुसार अंब के बीजापुर में बुधवार देर शाम एचआरटीसी बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। 

हादसे में बस का परिचालक भी घायल हुआ है। पंचकूला का एक परिवार अंब की तरफ कार में जा रहा था कि बीजापुर में हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें