फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! सड़क हादसे ने लील लिया पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे ने पूरा परिवार लील गया। हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू में हुई इस दुर्घटना में कार करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कुटाड़ा कांसाकोटी सड़क पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना रविवार देर शाम दयारमोली में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सरास गांव निवासी प्रताप सिंह अपनी कार में कुटाड़ा से नेपाली मजदूर का परिवार लेकर घर की ओर जा रहे थे। दयारमोली के पास कार सड़क से नीचे करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन

तीनों की मौके पर ही मौत

दुर्घटना में नेपाली मजदूर मोहन (35) उसकी पत्नी सुशीला (30) और उनके आठ साल के बेटे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलते ही गंभीर रूप से घायल वाहन चालक प्रताप सिंह, नेपाली मजदूर की बेटी खुशी (9) को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। रोहड़ू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सरास गांव निवासी प्रताप सिंह को शिमला रेफर किया है।

बच्ची का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने हादसे में तीन की मौत दो के घायल होने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें