फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से चार और लोगों की मौत, अब तक 28 की गई जान

Sat, 22 Aug 2020 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/बद्दी/मंडी/शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से चार लोगों की जान चली गई। शनिवार को कांगड़ा के अधेड़ व्यक्ति ने नालागढ़, बद्दी की बुजुर्ग महिला ने आईजीएमसी शिमला और मंडी जिले के बल्ह के बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। लगातार चार दिन में 9 मौतों के साथ प्रदेश में कोरोना से 28 लोगों की जान चली गई।  कांगड़ा के पालमपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति बद्दी की पनेशिया कंपनी में कार्यरत था। 19 अगस्त को उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें नालागढ़ अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। दूसरी ओर बद्दी के भुड्ड गांव की 75 वर्षीय महिला दो दिन पहले पॉजिटिव निकली थी।

विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर उन्हें काठा से बीती रात आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। महिला का शिमला के कनलोग श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। महिला का संक्रमित पति भी काठा अस्पताल में भर्ती है। उधर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दमे से ग्रसित बल्ह के 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें मंडी अस्पताल से रेफर किया गया था। नालागढ़ के पल्ली की 34 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई है। मौत के बाद शनिवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार महिला को 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 21 को इसकी मौत हो गई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक महिला के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

शनिवार को प्रदेश में 172 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 50 नए मरीज आए हैं। बिलासपुर में 43, किन्नौर में चार, कुल्लू आठ, मंडी सात,  सिरमौर नौ, ऊना-लाहौल-स्पीति और चंबा एक-एक, शिमला छह, हमीरपुर 26 और कांगड़ा में 16 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4895 पहुंच गया है। 1478 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3341 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 107 और मरीज ठीक हो गए।47 मरीज प्रदेश के बाहर चले गए हैं। बिलासपुर जिले में एक छह साल के बच्चे सहित 43  लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें