रोहतांग में बीते साल से फंसा पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में प्रदेश के आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे। हालांकि तीन जिलों ऊना, किन्नौर और लाहौल स्पीति में कम बारिश होने से पूरे प्रदेश की औसत में सामान्य से नौ फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
अप्रैल में 60.2 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया है। इस साल अप्रैल में 54.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना जिला में कम बारिश होने से पूरे प्रदेश की औसत सामान्य से कमी हो गई।