शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों में दिव्यांश, निवासी गांव नमोटी, तहसील ठियोग; आदित्य शर्मा, निवासी गांव धगाली, डाकघर बलग, तहसील ठियोग और शिवांश शर्मा, निवासी गांव चिखड़, डाकघर संधू, तहसील ठियोग शामिल हैं।
घर नहीं लौटे तो शुरू की तलाश
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से अपने घरों से लापता हैं। काफी समय तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश में जुटे हैं। तीनों के एक साथ लापता होने की सूचना से क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
आम जनता से जानकारी देने की अपील
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी ने इन बच्चों को कहीं देखा है या उनके संबंध में कोई जानकारी मिली है तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। छोटी से छोटी जानकारी भी तलाश में मददगार हो सकती है। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि बच्चों से संबंधित सूचना साझा करते समय उसकी पुष्टि जरूर करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। इस समय बच्चों की सुरक्षित वापसी सबसे महत्वपूर्ण है।