फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली और ठियोग में चिट्टा तस्करी के तीन मामले, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 21.8 ग्राम चिट्टा नशीला पदार्थ किया बरामद
विज्ञापन

नए साल में शिमला पुलिस ने की कार्रवाई
अधजले नोट और इंजेक्शन भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए साल में शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब पुलिस ने संजौली और ठियोग में चिट्टा तस्करी के मामलों में तीन एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर पता लगा रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था।
पहला मामला संजौली के इंजनघर क्षेत्र का है। यहां सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने एएसआई पुनीत शर्मा की अगुवाई में एक कमरे में दबिश देकर दो युवकों के कब्जे से 8.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रितिक शर्मा निवासी कोटखाई और ध्रुव चौहान निवासी सुन्नी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कमरे से दस रुपये का एक अधजला नोट और इंजेक्शन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को आगामी कार्रवाई के लिए संजौली थाना पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरा मामला ठियोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस ने माईपुल से सैंज की ओर आ रही गाड़ी को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। गाड़ी में दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद तलाशी ली गई। इस दौरान 8.040 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान विवेक निवासी ठियोग और कपिल निवासी ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीसरा मामला भी ठियोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है। इसमें पुलिस ने फागू के समीप युवक से 5.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी रंजन शर्मा निवासी शाली बाजार को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 21.8 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी पुलिस ने एक दिन में ही 24 घंटे के भीतर चिट्टा तस्करी के छह मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस की टीमें नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। शिमला और ठियोग में तीन अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें