फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी की इमरजेंसी लैब में 24 घंटे मिलेगी टेस्ट सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब में होंगे 22 टेस्ट, निजी लैब में के लिए नहीं भटकेंगे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की अगले सप्ताह से सेवा शुरू करने की तैयारी
भर्ती और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जल्द इमरजेंसी लैब में मरीजों को दिन-रात टेस्ट करवाने और समय से रिपोर्ट लेने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन अगले सप्ताह से ही इस सेवा को शुरू कर मरीजों को बड़ी राहत देने वाला है। अस्पताल के इंडोर मरीजों के लिए दी जाने वाली इस सुविधा को शुरू करने के लिए अपने स्तर पर लैब के लिए तकनीशियन और अन्य स्टाफ की व्यवस्था कर दी गई है।
लैब को अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक में ही शुरू करने के लिए कार्य चल रहा है। इससे मरीजों को न्यू ओपीडी ब्लॉक में कलेक्शन सेंटर के साथ बनाई गई लैब में ही रात के समय एक ही भवन में बिना परेशानी के यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इमरजेंसी लैब में मरीजों के 22 टेस्ट करवाकर उनकी चंद घंटों में रिपोर्ट मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के इस कदम से अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को रात के समय जरूरी टेस्ट करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही छत के नीचे टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि दिन के समय टेस्ट की सुविधा अस्पताल की अपनी लैब के अलावा सरकार से अधिकृत कृष्णा लैब में रूटीन में होती है। इमरजेंसी लैब के शुरू होने से रात के समय लिखे जाने वाले टेस्ट करवाने में सुविधा होगी, जिससे उपचाराधीन मरीज की टेस्ट रिपोर्ट जल्द मिलना शुरू होगी।
मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल के अतिरिक्त निदेशक ने इमरजेंसी लैब में पहले से शाम आठ बजे तक सेवाएं दे रहे लैब स्टाफ और कर्मचारियों के अलावा छह अतिरिक्त कर्मचारियों को अन्य विभागों से इमरजेंसी लैब में तैनाती के आदेश दिए हैं। इनमें रिनल यूनिट से अश्वनी कुमार, ब्लड बैंक से चुनी लाल, चमियाना अस्पताल से रविंद्र कंवर, लैब नंबर दस पैथोलॉजी से सुशीला नेगी, माइक्रोबायोलॉजी लैब से ब्रज राज, बायो केमिस्ट्री विभाग से संगीता चौहान की इमरजेंसी लैब में तैनाती की गई है।
आईजीएमसी की इमरजेंसी लैब को 24 घंटे संचालित करने को आईजीएमसी प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय के बाद लैब के लिए स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
जल्द शुरू होगी टेस्ट की सुविधा
इमरजेंसी लैब में दिन के अलावा रात को भी रुकी सेवाएं शुरू कर इसमें 24 घंटे आवश्यक 22 टेस्ट की सुविधा शुरू की जाएगी। स्टाफ की कमी के कारण शाम आठ बजे के बाद बंद हुई यह सुविधा अब शुरू की जा रही है। इसके लिए स्टाफ की व्यवस्था की जा चुकी है। लैब के 24 घंटे खुलने से मरीजों को ऑड आवर में रात आठ बजे के बाद भी अस्पताल की लैब में ही जरूरी टेस्ट करवाने और समय से रिपोर्ट मिलने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

- डाॅ. राहुल राव, एमएस
4 दिसंबर के अंक उजागर की थी परेशानी
अमर उजाला ने 4 दिसंबर के अंक में इमरजेंसी लैब में टेस्ट बंद, रात को भटक रहे मरीज-तीमारदार शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मरीजों की परेशानी को उजागर किया था। इस पर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की परेशानी को समझते हुए इमरजेंसी लैब के लिए स्टाफ की व्यवस्था कर इसमें 24 घंटे टेस्ट की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें