पांवटा साहिब के मिश्रवाला में इंडियन टेक्नोमैक कंपनी में देर रात चोरी के दो मामलों में होमगार्ड जवानों ने तीन आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
माजरा थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचना गुलफाम निवासी जगतपुर, सैफ अली व आलिम निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। इनको अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक करोड़ों के घोटाले में बहुचर्चित इस्पात कंपनी इंडियन टेक्नोमेक में शुक्रवार देर रात चोरी की दो वारदातें हुईं। चार आरोपियों ने इकाई परिसर में हाथ साफ करने का प्रयास किया।
हालांकि, परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों ने मुस्तैदी दिखाई, जिससे आरोपी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। होमगार्ड के जवानों ने मौके पर ही 3 आरोपियों को धर दबोचा।
इनमें से एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों को माजरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।