फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आने वालों की कोविड ई-सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी, एसओपी का सख्ती से होगा पालन

Mon, 14 Jun 2021 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य में प्रवेश के लिए लोगों को अब ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में विवरण दर्ज करना जरूरी है। इसका विवरण सभी संबंधित हितधारकों के साथ साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति दी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में आने वाले लोगों की कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रदेश में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए आरटीपीसीआर आवश्यकता की शर्त हटा दी है, लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार के निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करने की किसी को अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य में प्रवेश के लिए लोगों को अब ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में विवरण दर्ज करना जरूरी है। इसका विवरण सभी संबंधित हितधारकों के साथ साझा किया जा रहा है। होटल व्यवसायियों को सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रणाली का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पर्यटकों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने और फेसमास्क पहनने और दो गज दूरी के नियम का पालन करने की अपील की है। 
कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश के लोगों को वैक्सीन की लगभग 25.17 लाख खुराकें  लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान समय पर पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


कई दशकों तक देश में कांग्रेस के आने की संभावना नहीं 
सीएम ने विपक्ष पर प्रहार किया कि कई दशकों तक देश में कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है। 370 को दोबारा रिस्टोर करने की बात भी गलत है। अगर ऐसा पूरी कांग्रेस पार्टी कह रही है तो गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें