फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Dussehra: कुल्लू दशहरा में इस बार 20 अंतरराष्ट्रीय दल जमाएंगे रंग, 13 से 19 अक्तूूबर तक होगा आयोजन

Wed, 09 Oct 2024 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम ने कहा कि इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल कुल्लू दशहरे का मुख्य आकर्षण होंगे। इस बार 20 अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के भाग लेने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सीएम ने की कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को 13 से 19 अक्तूूबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल कुल्लू दशहरे का मुख्य आकर्षण होंगे। इस बार 20 अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब तक रूस, श्रीलंका, अमेरिका, इंडोनेशिया और म्यांमार के सांस्कृतिक दलों ने इस आयोजन में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


असम, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा राज्य के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगेे। प्रदेश के सांस्कृतिक दलों को भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में कई विदेशी राजदूतों के शामिल होने की भी उम्मीद है, जिससे इस आयोजन की विश्व पटल पर छवि उभरेगी। 14 अक्तूूबर को सांस्कृतिक परेड होगी और 19 अक्तूूबर को कुल्लू कार्निवल होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां शामिल होंगी। दशहरा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। 

 मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 300 गृहरक्षक और 870 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया, जबकि मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव एम. सुधा देवी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक भाषा एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें