फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों के लिए रघुपुरगढ़ बना पसंदीदा सैरगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.....
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर, अक्तूबर में बढ़ी सैलानियों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। समुद्रतल से करीब 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक स्थल रघुपुरगढ़ सैलानियों के लिए पसंदीदा सैरगाह बन गया है। यहां पहुंचकर पर्यटक ठंडी फिजाओं का आनंद उठा रहे हैं।
पर्यटकों की आवाजाही से रघुपुरगढ़, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर, सोझा, जिभी के पर्यटन स्थलों में अब रौनक लौटने लगी है। खासकर अक्तूबर से यहां सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबारी रॉबिन ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही रघुपुरगढ़ में पर्यटकों ने दस्तक देनी शुरू की। हालांकि इससे पहले बहुत ही कम पर्यटक यहां आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लगातार यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारी उगम राम, बिटू ठाकुर, सुनील कुमार ने कहा कि यहां पर साहसिक खेलों सहित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इस पर्यटन को विकसित करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने से रघुपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रघुपुरगढ़ को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए मूलभूत सुविधाओं का भी होना जरूरी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इसको लेकर कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें