फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार की इस योजना को केंद्रीय बजट से मिलेगी मजबूती

Sun, 02 Feb 2020 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के अनछुए क्षेत्रों के विकास और नए पर्यटन गंतव्य तैयार करने के लिए बनाई गई नई राहें नई मंजिलें योजना को केंद्रीय बजट से मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार ने कुछ चिन्हित स्थलों के लिए योजना तैयार करने की राज्यों से अपील की है। साल 2020-21 के लिए वित्तीय योजना भी केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी है। इसके तहत राज्यों को इन स्थलों के विकास के लिए विशिष्ट अनुदान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पर्यटन में वृद्धि का विकास और रोजगार से सीधा संबंध है। राज्यों को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने 2020-21 में पर्यटन क्षेत्र के लिए 2499.83 करोड़ का प्रावधान किया गया है। केंद्र के इस प्रावधान से हिमाचल को बड़ी उम्मीदें हैं। हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए पैराग्लाइडिंग के लिए जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में अधोसंरचना विकास पर जोर दिया जा रहा है। ईको पर्यटन के लिए जिला मंडी का जंजैहली, स्कीइंग के लिए शिमला का चांशल और जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए पौंग, लारजी और तत्तापानी जलाशय का चयन किया गया है। ऐसे में शनिवार को पेश हुए बजट से प्रदेश में पर्यटन का और अधिक विस्तार होने की आस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें