फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की निजी बस, दो की मौत, 48 घायल

Wed, 19 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 6
 चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 48 घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मखोली राम(65)  गांव पधर, डाकघर राख चंबा और कौशल्या (50) पत्नी चमन तहसील भरमौर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन

2 of 6
घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल में पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। अभी तक हादसे के सही कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन

3 of 6
जानकारी के अनुसार न्यू प्रेम बस सर्विस बुधवार को पालमुपर से चंबा पहुंची। इसके बाद चंबा से सवारी लेकर छतराड़ी को रवाना हुई। बस में करीब 50 सवारियां  थी। जब बस लूणा से छतराड़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया।

4 of 6
इससे बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस के नीचे गिरने से जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। वहीं, बस में सवार लोगों की चीख पुकार से इलाके में शोर मच गया। 
विज्ञापन

5 of 6
इसे सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही गंभीर घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेेज भिजवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा से छतराड़ी जा रही निजी बस लूणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें दाे की मौत और 48 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें