फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के बीसीसी अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी, राठौर ने दिए ये निर्देश

Mon, 16 Sep 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को 16 ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राठौर ने इन्हें इनके नियुक्ति पत्र देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने इस नए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

विज्ञापन


बीसीसी अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक कमेटियां 10 दिन में तैयार कर लें। बूथ कार्यकारिणी 20 दिन में बनाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अध्यक्ष के अनुमोदन को भेजनी होगी।  प्रदेश में 68 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की ताजपोशी होनी है। इनमें से अभी तक कुल बीसीसी अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं, उनमें बंजार दुष्यंत ठाकुर, कुल्लू पूर्ण चंद, मनाली हरिचंद शर्मा, पालमपुर त्रिलोक चंद, सुंदरनगर हेमंत कुमार, सुलह अरुण कुमार, चंबा करतार सिंह, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, कसुम्पटी भूपेंद्र कंवर, देहरा हरिओम शर्मा, बिझड़ विपिन धटवालिया, श्री रेणुकाजी तेपेंद्र, चिंतपूर्णी बलवान सिंह, धर्मशाला राजेश कपूर, धर्मशाला शहर संदीप सिंह बैंस, पच्छाद रंजीत सिंह हब्बी शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्षों की ब्लॉक कार्यकारिणी में 41 से अधिक पदाधिकारी नहीं होने चाहिए। बूथ में सात सदस्यों से अधिक की कार्यकारिणी नहीं होगी। इसमें महिलाओं, युवा, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें