फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जर्जर भवन में रहने को मजबूर आईजीएमसी के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, सरकार से बजट करवाएं मुहैया, अस्पताल आकर सुनें समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासीय भवनों की हालत जर्जर है। आलम यह है कि कई सालों से भवनों की मरम्मत कार्य न होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक सदन मेट्रोपोल में कांग्रेस के शहरी विधायक हरीश जनारथा से मिला। महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने कर्मचारियों के मुद्दे को विधायक के समक्ष रखा। अध्यक्ष ने बताया कि आवासीय भवन में करीब 50 से 60 परिवार रहते हैं। लेकिन इन भवनों की मरम्मत कार्य के लिए जो बजट दिया जाता है, वह काफी कम है। कहा कि वह सरकार के पास यह समस्या उठाकर अतिरिक्त बजट मुहैया करवाएं। इसके अलावा विधायक अस्पताल आकर प्रबंधन व कर्मचारियों के साथ बैठक करें, जिसमें अन्य समस्याएं भी सुनी जा सकें। जो समस्याएं मौके पर हल हो सकती हैं, उसका समाधान किया जा सके। इस अवसर पर कर्मचारी रामपुर के विधायक नंद लाल से भी मिले। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष अरविंद पाल, प्रेस सचिव सन्नी चौहान, पवन चौहान, राजेश भारद्वाज, राजेश कश्यप, नरेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान मोहन लाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें