अभिजीत श्रीवास्तव, अभिजीत श्रीवास्तव, ममता व एसी भारद्वाज।
- फोटो : संवाद
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रियलिटी शो फेम अभिजीत श्रीवास्तव ने बेहतरीन गीतों से मंडी के लोगों का मनोरंजन किया। अभिजीत श्रीवास्तव ने तेरे बिन ना रहेंगे इक पल, कि घुंघरू टूट गए, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, दुनिया को खुद से अलग कर के, करूं मैं गुजारिश, मीठी सी चाशनी, गंदी बात, देखा जो तुझे यार, चिकनी कमर पर दिल मेरा फिसल गया जैसे गीत गाए। ममता भारद्वाज ने जिंदगी में कभी कोई कभी आए ना रब्बा, माहिया माहिया, पता भी नहीं लगा तेरे गलां बाता रा, झुमके-झुमके तेरे कानो रे झुमके, वंदे मातरम, हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए गीत गाए। एसी भारद्वाज ने कांची रे कांची रे, देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए, डम-डम डिगा-डिगा, रमईया वस्तावइया, रंग बदल दो चार रेलमू, लाल चिड़िये लाल चिड़िये, तेरा-मेरा प्यार अड़िये बचपनो रा आदि गीत गाए।
वहीं सारेगामापा लिटिल चैंप पायल ठाकुर ने सैया, तू जो छू ले प्यार से, मोहब्बत बरसा देना तू सावन आया है, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, बदन पे सितारे लपेटे हुए है, तारे गिन-गिन याद च तेरी मैं, वायस ऑफ पंजाब ममता भारद्वाज ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। इससे पहले मंडलायुक्त राखी काहलो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। सबसे पहले सूरजमणी ने शहनाई की मंगल ध्वनि से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद कुल्लू की ट्विंकल ने नॉन स्टाप नाटियों बाटा जांदे सिटी मारदे, लच्छी बड़ी सूरतां वाली तु मेरे संग बोल लछिए, करी लैण पहाड़ा री सैर गीत गाए। राधिका ने महादेव स्तुति, जसवंत कौर हाए मेरेया दिलडुआं जानिया मंडिया रे मेले जो आया हो।
सूरज मेहता एंड पार्टी उरला की कलाकार रजनी शर्मा ने दम मारो दम मिट जाए गम और शिमला की शारदा शर्मा ने साहेबा मेरी साहेबा, उबे रा गेरू आओ रे साउणिए की प्रस्तुति दी। ओल्ड ब्वायज बैंड मंडी के कलाकारों ने थोड़ा पाणी हवा थोड़ा प्यार चाहिदा। चंबा से तारिक मलिक ने शहीदों को समर्पित ट्रैक संगीत पेश कर वाह वाहीलूटी। एक्ससर्विस मैन लीग की ओर से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में अजय कुमार द्वारा ट्रैक पर योगा, कराटे, निंजा मार्शल आर्ट समेत देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं।