फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सील किए दो ठेकों से शराब की बोतलें ले उड़े चोर, आबकारी विभाग ने पुलिस में दी शिकायत

Wed, 20 Apr 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि दो शराब ठेकों से शराब की बोतलें चोरी हुई हैं, इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस शराब के स्टॉक का नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
शराब चोरी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शराब के दो सील ठेकों से चोर शराब की बोतलें ले उड़े। एक्साइज विभाग ने इन दोनों मामलों में चोरी की शिकायत पुलिस में दी है। जिन दो शराब ठेकों से शराब चोरी हुई है, वे नीरज ठाकुर के हैं। इसी साल जनवरी माह में जहरीली शराब के मामले में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए हमीरपुर के शराब कारोबारी नीरज ठाकुर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। विभाग ने नीरज ठाकुर के 13 शराब ठेके भी सील किए थे। भिड़ा और धलोट शराब ठेके से शराब की बोतलें चोरी हो गई हैं।स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना एक्साइज विभाग को दी तो टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


हालांकि यह दोनों शराब की दुकानें टीन के शेड में चल रही थीं। और जब इन शराब ठेकों को सील किया गया था तो एक्साइज विभाग ने पुलिस विभाग को इन शराब ठेकों की निगरानी के लिए कहा था। ताकि स्टॉक सुरक्षित रहे। एक्साइज विभाग ने इन ठेकों में रखी शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट भेजने की प्रक्रिया को भी अमल में लाया। ताकि लैब से सैंपल पास होने के बाद इन्हें बाद में खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जा सके। उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने कहा कि दो शराब ठेकों से शराब की बोतलें चोरी हुई हैं, इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस शराब के स्टॉक का नीलाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें