पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि गायब दो सोने की चूड़ियों की कीमत करीब 2,27,626 रुपये हैं। उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग जांची गई तो उसमें एक महिला ग्राहक की गतिविधि संदिग्ध दिखी।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर के एक ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाड़े चोरी का मामला आया है। सोमवार देर शाम शोरूम बंद कर जब स्टाक जांचा गया तो दो सोने की चूड़ियां गायब थीं। इस संदर्भ में शोरूम के प्रबंधक मनोज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि गायब दो सोने की चूड़ियों की कीमत करीब 2,27,626 रुपये हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग जांची गई तो उसमें एक महिला ग्राहक की गतिविधि संदिग्ध दिखी। उसने रुमाल में कुछ छिपाया था। इस महिला ने चूड़ियां रुमाल में छिपाकर साथ बैठी दूसरी महिला को पकड़ा दीं। थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी की प्रारंभिक छानबीन में इस मामले में तीन महिलाएं व एक व्यक्ति की संलिप्तता पाया गई है। पुलिस की ओर से साथ लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।