फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में श्रद्धालु का मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी मंदिर परिसर में एक चेन स्नैचर गिरोह ने हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा से दर्शन करने के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के गले से डेढ़ लाख का मंगलसूत्र उड़ा लिया। मंदिर में तैनात होमगार्ड कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक महिला को शक के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सावन महीने में शनिवार और रविवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। एक महिला चेन स्नैचर गिरोह भी मंदिर के आसपास सक्त्रिस्य हो गया। इस गिरोह ने हमीरपुर के सुजानपुर टिहरा से दर्शन के लिए आई एक महिला का डेढ़ लाख का मंगलसूत्र उड़ा लिया। महिला ने इसकी सूचना मंदिर में तैनात होमगार्ड को दी।
इसके बाद होमगार्ड कर्मियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकालकर देखी तो महिला के पीछे तीन अन्य महिलाएं लाइन में खड़ी थीं। जिनकी नजर महिला के मंगलसूत्र पर थी। कुछ देर के बाद एक महिला ने कांगड़ा से आई महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र निकाल लिया। उसके बाद तीनों महिलाएं मंदिर में दर्शन करने के लिए नहीं गईं। वहीं से वापस लौटकर मंदिर की सीढ़ियों के पास बैठ गईं। इसके बाद तीनों इधर-उधर खिसक गईं। सुरक्षा इंचार्ज परमजीत के नेतृत्व में होमगार्ड कर्मियों ने महिलाओं की खोजबीन की। उन्होंने शक के आधार पर एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें